बदला मौसम का मिजाज!, तेज हवाओं के साथ बारिश, उत्तर भारत में गर्मी से राहत Weather News

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

 

weather-update-news-rain-aaj-ka-mausam

Weather News: मौसम ने एकदम से करवट ली है। उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम का मिजाज बदला है। आसमान में तेज हवा, आंधी के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी है। कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर रहे हैं। दिल्ली(Delhi Weather), एनसीआर (NCR), नोएडा उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) आदि जगहों पर बारिश और ओलावृष्टि हुई।

delhi-ncr

Weather News: बदला मौसम का मिजाज!, तेज हवाओं के साथ बारिश, उत्तर भारत में गर्मी से राहत

उत्तर भारत में मौसम ने करवट लेकर भीषण गर्मी से राहत दे दी है। अचानक मौसम का मिजाज बदला है। जिससे तेज हवा, आंधी के साथ बारिश और ओले देखने को मिले।

दरअसल मौसम विभाग ने आज यानी गुरुवार को बारिश का अलर्ट जारी किया था। गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में मौसम विभाग का पुर्वानुमान सच साबित हो गया।

अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 से 48 घंटों के भीतर उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। साथ ही ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कुछ दिन वर्षा और गरज देखने को मिल सकती है।

ADVERTISEMENTS