मंदिर के गर्भ गृह में अकेली लड़की देख युवक की डोली नियत, भगवान के सामने ही करने लगा गंदा काम, सीसीटीवी में हुवा कैद
एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर में बच्ची को अकेला पाकर मेट्रो के पिलर निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है
पिंपरी-चिंचवड़। महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवड़ के निगड़ी इलाके में एक मंदिर में दर्शन करने पहुंची नाबालिग बच्ची के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंदिर में बच्ची को अकेला पाकर मेट्रो के पिलर निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
बच्ची को अकेला देखकर पकड़ने की कोशिश, विरोध पर भागा आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग बच्ची निगड़ी स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गई थी। दर्शन करने के बाद वह मंदिर के एक कोने में कुछ देर के लिए रुकी हुई थी। इसी दौरान मेट्रो के स्तंभ निर्माण कार्य में लगा एक मजदूर वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने बच्ची को अकेला देखकर उसे एक तरफ खींच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।
हालांकि, बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और उसे धक्का दे दिया। इसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी। बच्ची की आवाज सुनकर आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद बच्ची काफी घबरा गई और रोने लगी।
बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर मामले की जांच में मदद मिलने की संभावना है।
आरोपी पुलिस की हिरासत में, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी मजदूर को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस मामले को लेकर आक्रोश है। हालांकि, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


