VIP’ बहुत ही वजनदार व्यक्ति-हरदा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

‘

अंकिता हत्याकांड में पुलिस और एसआईटी ने अब तक VIP के नाम का खुलासा नहीं किया है। हालांकि सूत्र बता रहें हैं कि वीआईपी गेस्ट के बारे में पुलिस अधिकारियों को सुराग मिल गया है लेकिन अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने फिर एक बार सरकार को घेरा है। हरीश रावत ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा है कि, माननीय मुख्यमंत्री जी #अंकिता_भण्डारी ने अपनी पोस्ट में जिस #VIP का जिक्र किया था और यह कहा था कि एस्कॉर्ट करने के लिए मेरे ऊपर दबाव डाला जा रहा है। अभी तक उस वीआईपी की गिरफ्तारी का न होना लोगों को चिंता डाल रहा है!

ADVERTISEMENTS


हरीश रावत आगे लिखते हैं, राजनीतिक लोगों के जेहन में वह चेहरा कुछ-कुछ साफ होने लगा है। लोगों को संदेह है कि वह वीआईपी बहुत ही वजनदार व्यक्ति है और उत्तराखंड के राजनीतिक घटनाक्रम से उसका पहले भी संबंध रहा है। ज्यों-ज्यों ये बातें चर्चा में आ रही हैं, लोगों की चिंता और गहरी होती जा रही है! मैं राज्य के प्रबुद्ध जनमानस से प्रार्थना करना चाहूंगा कि अपने-अपने तरीके से अगले दो-तीन दिन में अपनी चिंता को अभिव्यक्ति दीजिए। चाहे उपवास के माध्यम से दीजिए, चाहे बयानों के माध्यम से दीजिए, चाहे सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दीजिए। मुख्यमंत्री जी राज्य के भरोसे को कायम रखिए।



आपको बता दें कि कांग्रेस इस बात का शक जता रही है कि पुलकित के रिजार्ट में आने वाला वीआईपी कोई भाजपा नेता था। कांग्रेस इस बात का आरोप भी लगा रही है कि वीआईपी को बचाने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS