विडला स्कूल के पास फायरिंग एवम मारपीट करने वाले गैंग का हुआ खुलासा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

एसपी सिटी प्रकाश चंद ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह फायरिंग दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का नतीजा थी। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जो इस हिंसक घटना में तब्दील हो गई।

ADVERTISEMENTS

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी देवलचौड़ क्षेत्र के निवासी हैं। फायरिंग में प्रयुक्त असलहा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था।

एसपी सिटी ने सख्त संदेश देते हुए कहा, “शहर में अराजकता और गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
पुलिस अब फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS