हल्द्वानी:दो कारों की टक्कर के बाद फायरिंग, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी: दो कारों के बीच टक्कर होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष में रिवाल्वर से फायरिंग कर दी. पूरे मामले में पीड़ित ने पुलिस में ताहिर देते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की की मांग की है.
जीबी पंत मार्ग हल्द्वानी के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर हुए कहा कि बुधवार को रामपुर रोड से अपनी कार में अपने दोस्त के साथ हल्द्वानी आ रहा था इस दौरान सरगम सिनेमा पेट्रोल पंप के पास एक कार चालक ने उनकी कार में टक्कर मार दी जिससे उसके दोस्त को गंभीर चोट लग गई.

ADVERTISEMENTS

इस दौरान वह जब अपने दोस्त मो दूसरी गाड़ी से अस्पताल ले जाने लगा तो कार सवार व्यक्ति ने अपने कुछ साथियों को बुला लिया और उनके ऊपर हमला बोल दिया जहां उनके गाड़ी के ऊपर पत्थरों से हमला भी किया गया. इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी रिवाल्वर निकाल कर जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायरिंग कर दी जहां बाल बार बच गए. इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की.

पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि घटना में उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है उसके अलावा आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायरिंग कर हमला किया है. ऐसे में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.
इस पूरे मामले में पुलिस मामला दर्ज का जांच शुरू कर दिया है।

ADVERTISEMENTS