हल्द्वानी- MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में बवाल, उप सचिव को जमकर पीटा,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में बवाल, उप सचिव को जमकर पीटा

हल्द्वानी के एमबीपीजी (MBPG) कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान मतदान के बीच एक बार फिर बवाल हो गया। कॉलेज परिसर के अंदर ही निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट से मारपीट की गई।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/sQVT9LiZGWw?si=XYHK3C8nTUwJB9Ll

MBPG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान उप सचिव के साथ मारपीट

आरोप है कि निर्विरोध उप सचिव बने मनोज बिष्ट के साथ जमकर हाथापाई हुई। बताया जा रहा है बिष्ट के सिर पर चोट आई है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि यह हमला छात्र नेता संजय जोशी ने कराया है। अचानक हुई इस घटना से कॉलेज में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कार्रवाई की मांग पर अड़े छात्र नेता

मारपीट की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को संभाला। मारपीट की घटना के बाद छात्र नेता कार्रवाई की मांग पर अड़ गए हैं। उनका कहना है कि दोषी छात्र पर कड़ी कार्रवाई की जाए, तभी वे शांत होंगे। हालत बेकाबू होते ही पुलिस ने लाठी मार कर छात्रों को खदेड़ने का प्रयास किया

ADVERTISEMENTS