Video-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हल्द्वानी से काफिला रवाना, लोगों ने लहराए हाथ, राष्ट्रपति ने भी किया अभिवादन — एक्सक्लूसिव दृश्य

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय जनपद नैनीताल दौरे पर आज शाम आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचीं। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजुनाथ टी.सी., तथा मेयर गजराज बिष्ट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

ADVERTISEMENTS

video-https://youtu.be/OeJ6pS-tpXA?si=AhRDo1bsDZMrj6hI

राष्ट्रपति मुर्मू अपने प्रवास के दौरान राजभवन नैनीताल में ठहरेंगी, जहां आज रात वह राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी।

कल प्रातः वे प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन करेंगी, जिसके बाद वह कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

दौरे के उपरांत राष्ट्रपति मुर्मू हल्द्वानी स्थित आर्मी हेलीपैड से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अमले की टीमें मार्गों पर मुस्तैद हैं और शहर में यातायात डाइवर्जन प्लान भी लागू किया गया है ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ADVERTISEMENTS