हल्द्वानी: एमबी इंटर कॉलेज के पास अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम का विरोध! एक हिरासत में.. (वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार शाम फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम को ठेले वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने विरोध कर रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया।

नगर निगम की टीम अतिक्रमण नोडल अधिकारी गणेश भट्ट के नेतृत्व में एक शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची थी। यहां फुटपाथ पर कई लोगों ने ठेले और अन्य सामान रखकर कब्जा कर रखा था। इसके चलते राहगीरों के साथ ही यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी।

टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दी और कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान ठेले वालों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए अधिकारियों से बहस शुरू कर दी। विरोध बढ़ने पर मौके का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

नोडल अधिकारी गणेश भट्ट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और विरोध कर रहे एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद नगर निगम टीम ने फुटपाथ पर रखे ठेले और अन्य सामान को जब्त कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

ADVERTISEMENTS