हल्द्वानी- तिकोनिया स्थित एक मोबाइल शॉप में लगी आग

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। तिकोनिया स्थित एक मोबाइल शॉप में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास की दुकानों में नहीं फैल सकी। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे तिकोनिया स्थित रजा मोबाइल शॉप में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग भड़क गई। दुकान के मालिक, उजाला नगर निवासी रजा ने बताया कि आग की वजह से दुकान में रखा कीमती सामान और मोबाइल जलकर राख हो गए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी मिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई।

ADVERTISEMENTS