उत्तराखंड पुलिस के जवान ने की माउंट किलीमंजारो पर फतह हासिल, सेनानायक ने किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : उत्तराखंड एसडीआरएफ के जवान ने अफ्रीका महाद्वीप के तंजानिया में स्थित सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमंजारो पर तिरंगा फहराया। ऊंची चोटी पर फतह हासिल कल लौटे राजेंद्र नाथ के पहुंचने पर फ्लैग इन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीआरएफ के सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने राजेंद्र नाथ का सम्मानित किया।
फ्लैग इन सेरेमनी के दौरान सेनानायक मणिकांत मिश्रा ने कहा कि एसडीआरएफ के कर्मी प्रत्येक कार्य को पूर्ण उत्साह व लगन से करते हैं। चाहे आपदा के दौरान त्वरित रेस्क्यू हो या साहसिक खेलों में प्रतिभाग हो। कहा कि आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने विश्व स्तर पर एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उपसेनानायक मिथिलेश कुमार, सहायक सेनानायक कमल सिंह पंवार, शिविरपाल राजीव रावत, इंस्पेक्टर प्रमोद रावत, ललिता नेगी, सब इंस्पेक्टर पूनम शाह, बलबीर राणा, विजय रयाल, मोहित रौथाण, नीरज शर्मा, आलोक चंद आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS