उत्तराखंड दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, लोकसभा चुनाव की परखेंगे तैयारी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का ये दौरा भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। बता दें अब तक दो बार जेपी नड्डा का कार्यक्रम स्थगित हो चुका है।

ADVERTISEMENTS


बता दें इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचने वाले थे लेकिन किसी कारण उनका ये दौरा स्थगित हो गया। जिसके बाद दो मार्च को नड्डा के उत्तराखंड पहुंचने की चर्चा थी।

पूर्व में दो बार स्थगित हो चुका है दौरा
दो मार्च को उन्होंने हल्द्वानी में कुमाऊं क्लस्टर सम्मेलन, रायवाला में लोकसभा क्षेत्रों की चुनाव प्रबंधन की बैठक और देहरादून का प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करना था।

नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड पहुंचेंगे नड्डा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नौ या 10 मार्च को उत्तराखंड पहुंचेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जेपी नड्डा का ये दौरा भाजपा के लिए अहम है

ADVERTISEMENTS