उत्तराखंड – युवा कांग्रेस नेता गोपाल अधिकारी पर हमले का आरोपी कोसी नदी से गिरफ्तार

रामनगर। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गोपाल अधिकारी पर हमला करने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कोसी नदी से गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार की सुबह चार बजे एक युवक ने गोपाल अधिकारी व उसकी कार पर ईंट व पत्थर से हमला कर दिया था। जिसमें गोपाल अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोपाल का उपचार काशीपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने इस मामले में गोपाल के भाई हरीश अधिकारी की तहरीर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपित हमले के बाद से फरार था। वह जंगल में छिपा हुआ था। पुलिस ने शनिवार को शाम चार बजे कोसी नदी से गिरफ्तार कर लिया।
उसे कोतवाली ले जाया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित रामनगर के क्यारी गांव का गोपाल सिंह महरा है, जो अपने घर से बाहर रहकर आवारा घूमता रहता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


