Uttarakhand Weather News: आज भी तेज बारिश का दौर!, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, 520 सड़कें बंद

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

uttarakhand-weather-update- aaj-ka-mausam

Uttarakhand Weather News: आज भी उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। खासकर पर्वतीय जिलों में तेज दौर की बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसके अनुसार प्रदेश के जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का दौर(Uttarakhand Weather Today) जारी रहेगा। साथ ही उत्तराखंड में 520 सड़कें बंद है।

ADVERTISEMENTS

Uttarakhand Weather News: इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा बाकी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों में भी मौसम का हाल बिगड़ा ही रहने वाला है। नौ सितंबर तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

उत्तराखंड में 520 सड़कें हैं बंद

उत्तराखंड में 520 सड़कें बंद हैं। लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पांच राष्ट्रीय राजमार्ग, 27 राज्य मार्ग, 17 मुख्य जिला, आठ अन्य जिला और 164 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। जिसमें अल्मोड़ा में 86, पौड़ी में 71, उत्तरकाशी में 65, पिथौरागढ़ में 51, टिहरी में 43, चमोली में 53, रुद्रप्रयाग में 43, हरिद्वार में पांच, देहरादून में 49, चंपावत में नौ, बागेश्वर में 12, नैनीताल में 32 और ऊधमसिंह नगर जिले में एक सड़क बंद हैं।

ADVERTISEMENTS