Uttarakhand weather: उत्तराखंड में सच साबित हुई मौसम विभाग की चेतावनी, 5 जिलों में मूसलाधार बारिश-आंधी शुरू
देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग की भविष्यवाणी एक बार फिर सटीक साबित हुई है। पहाड़ों में भारी बारिश-आंधी का दौर शुरू हो गया है।
May 7 Uttarakhand Weather Update
खासतौर पर चार धाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने पहले ही इसे लेकर एडवायजरी भी जारी की थी। एडवायजरी में बताया गया था कि भारी बारिश के दौरान नदी नालों के किनारे जाने से बचें। इसके अलावा बारिश के दौरान पहाड़ों में वाहन सावधानी से चलाएं। इस वक्त उत्तराखंड के 5 जिलों में मौसम ने करवट बदल ली है। काले घने बादल आसमान में छा गए हैं और भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। आगे पढ़िए..
ये भी पढ़ें:
चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के पहाड़ी इलाकों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, जो सच साबित होता दिख रहा है। पहाड़ों में लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मई में दिसंबर का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में आगे भी इसी तरह बारिश-बर्फबारी का दौर रहेगा। इसलिए चार धाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। कहा गया है कि यात्रा के दौरान अकेले नहीं झुंड में रहकर सफर करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन