उत्तराखंड- यहां 27 जुलाई से लापता होमगार्ड का नदी का किनारा मिला शव,परिवार में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां पर रामगंगा नदी में हाल ही में होमगार्ड राकेश किरौला की लाश मिली है। बता दें कि होमगार्ड राकेश की खोजबीन बीते कई दिनों से की जा रही थी और एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज उनका शव रामगंगा नदी के निकट बरामद किया गया है।राकेश किरौला बीती 27 जुलाई को नागाड़ गदेरे को पार करते समय उस में बह गए थे। गदेरे का जलस्तर अधिक होने के कारण और पानी का बहाव तेज होने के कारण गदेरे को पार करते समय वे पानी की तेज धाराओं में बह गए और लापता हो गए।

ADVERTISEMENTS

एसडीआरएफ और एनडीआरएफ द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया मगर उनका कुछ पता नहीं लग पाया। आज रामगंगा के पास से गुजर रहे कुछ खच्चर वालों ने उनके शव को किनारे पड़े हुए देखा तो उसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने उनका शव नदी के किनारे से बरामद किया। पुलिस ने शव उनका परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों को उनकी मौत की खबर पता लगने के बाद से परिवार में शोक की लहर है

ADVERTISEMENTS