उत्तराखंड- यहां मालगाड़ी के डिब्बे ट्रेन से हुए अलग
ADVERTISEMENTS
राज्य में हादसों को लेकर कई खबरें सामने आती रहती है एक ऐसी खबर रुड़की क्षेत्र से भी सामने आ रही है लेकिन यहां पर एक बड़ा हादसा टल गया है। रुड़की के रहीमपुर फाटक पर माल गाड़ी के 4 डब्बे ट्रेन से अलग हो गए। साथ ही पांचवा डिब्बा भी अलग हो गया, जो गार्ड रूम होता है। इसके चलते काफी देर तक पनियाला रोड रेलवे फाटक बंद रखना पड़ा। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।यह बड़ा हादसा गेटमैन और गार्ड की सूझबूझ के चलते टला और रेलवे फाटक को भी जल्द खोला जा सका। रेलवे के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। मामले की जांच कराने की बात भी कही जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



जिला पंचायत के सदस्यों अपरहण केस का फैसला तो आया नहीं लेकिन सरकारी कार्य में बाधा के केस का आया फैसला