उत्तराखंड:- स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ : संचालिका गिरफ्तार

स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस धंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3,740 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
देहरादून। राजधानी देहरादून में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है।एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी कर इस धंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3,740 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पास स्थित सनराइज स्पा सेंटर में स्पेशल सर्विस देने के नामपर अनैतिक देह व्यापार कराया जारहा है।सूचना मिलते ही AHTU और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सेंटर पर औचक छापेमारी की। इस दौरान स्पा सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री के साथ 3,740 रुपये नकद बरामद किए। जांच में सामने आया कि सेंटर की संचालिका ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अनैतिक देह व्यापार का संचालन कर रही थी। पुलिस ने मौके से संचालिका वकीला को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मिली सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार महिला के खिलाफ थाना रायपुर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



कालाढूंगी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, नारी शक्ति सम्मान सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
पीएसपी हॉस्पिटल प्रबंधन ने मृतक प्रसूता के परिजनों के प्रति व्यक्त की संवेदना