16 November Bank Holiday: कल छठ पूजा के चलते कहां कहां बंद रहेंगे बैंक, जाने से पहले देखें RBI छुट्टियों के नियम

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

chhath puja bank holiday
16 नवंबर बैंक हॉलिडे

अगर आप कल यानी सोमवार 16 नवंबर को अपने किसी भी काम से बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि कल छठ पूजा के चलते देश के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले आपके लिए जरूरी है कि आप पहले अपने शहर के बैंक हॉलिडे के बारे में जानें, जिसके बाद ही बैंक जाने का प्लान बनाएं.

ADVERTISEMENTS

नवंबर का महीना त्योहारों के लिए काफी खास है. इस महीने दिवाली, छठ पूजा, गुरु नानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा जैसे कई त्योहार पड़ रहे हैं. इनके चलते अलग-अलग राज्यों में बैंकिंग छुट्टियां भी हैं. हालांकि, हर त्योहार पर पूरे देश के बैंक बंद नहीं होते हैं. बैंक की छुट्टियां राज्य के हिसाब से तय की जाती हैं, जो कि भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI तय करता है.

RBI द्वारा पहले से ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी जाती है, जिसमें इस बात की जानकारी होती है कि आने वाले दिनों में बैंक कब, कहां और क्यों बंद रहेंगे. ऐसे में बैंक जाने से पहले एक बार RBI बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर जाचें.

16 नवंबर बैंक हॉलिडे

16 नवंबर को छठ पूजा का आखिरी दिन है. ऐसे में कल बैंक बिहार और झारखंड राज्य में बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर आप इन राज्य में रहते हैं तो कल बैंक जाने का प्लान न बनाएं. इन राज्यों के अलावा कल पूरे देश में बैंक खुले रहेंगे.

क्या कल दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे ?

बता दें कि कल दिल्ली सरकार ने भी 16 नवंबर को छठ पूजा के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. हालांकि, यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है. दिल्ली सरकार की ओर से घोषित यह छुट्टी स्थानीय प्रशासन के नियमों के तहत है, न कि नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (NI) एक्ट के तहत. ऐसे में कल 16 नवंबर को दिल्ली में बैंक खुले रहने वाले हैं. दिल्ली सरकार की छुट्टी होने के बावजूद बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज जारी रहेगा. ऐसे में दिल्ली के बैंक ग्राहकों को इस दिन बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी.

ADVERTISEMENTS