इस देश ने अचानक किया एयर स्ट्राइक, हमले में वरिष्ठ कमांडर की मौत, सेना ने की पुष्टि

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Hamas Commander Samir Abu Younis Killed: हवाई हमले में राफा कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत की खबर है। सेना ने हमले की पुष्टि की है।

Hamas Commander Samir Abu Younis Killed: मध्य पूर्व में जारी युध्द के बीच इजराइली सेना ने दक्षिणी गाजा पट्टी में बड़ा हमला किया है। बताया जा रहा है कि रविवार को अल-मवासी इलाके में हुए एक हमले में हुए इस हमले में हमास के वरिष्ठ सैन्य कमांडर समीर अबू यूनिस की मौत हो गई है। हमास की आर्म्ड विंग अल-कसाम ब्रिगेड ने बताया कि दक्षिणी गाजा में इजरायली हवाई हमले में उसके राफा ब्रिगेड कमांडर यूनिस की मौत हो गई है।

ADVERTISEMENTS

यूनिस जनरल मिलिट्री काउंसिल के सदस्य भी थे। जो 1991 से रफाह क्षेत्र में कई बड़े ऑपरेशन में भूमिकाएं निभाई थीं। वर्तमान में वह हमास की शक्तिशाली रफाह ब्रिगेड के कमान प्रमुख के रूप में कार्यरत था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, 53 वर्षीय समीर अबू यूनिस को मवासी इलाके में एक सड़क पर यूनिस को निशाना बनाते हुए हवाई हमला किया गया। जिसमें अबू यूनिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं।

इजरायल ने भी की हमले की पुष्टि

इजरायली सेना ने रविवार को बताया कि उसने हमास की सैन्य शाखा के एक वरिष्ठ कमांडर को निशाना बनाया है। हमास के सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि इस हमले में खान यूनिस में हमास के वरिष्ठ सशस्त्र कमांडर समीर अबू यूनिस मारे गए। सूत्रों के अनुसार, अबू यूनिस हमास की सशस्त्र शाखा में राफा ब्रिगेड के कमांडर थे।

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2121745605232144569&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fnews-in.feednews.com%2Fnews%2Fdetail%2F1b87e5777a39892b14c7dadbd7764dcb&sessionId=e0c4e630c06799fcacff2dd319a512e1c1a578ac&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px

गाजा में 1,643 फिलिस्तीनियों की मौत

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते शनिवार को जारी आंकड़ों में बताया गया कि 10 अक्टूबर 2025 को सीजफायर लागू होने के बाद से इजरायली हमलों में अब तक 1,643 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि 5,964 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर 2023 में शुरू हुए इजरायली सैन्य अभियान के बाद से अब तक गाजा में 74 हजार से अधिक फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है और 1 लाख 76 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने और घायल होने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

सीजफायर के बावजूद भो हो रहे हमले

अक्टूबर 2025 में दोनों पक्षों के बीच सीजफायर के बाद युद्ध तो रुक गया था, लेकिन इससे इजराइली सेना के रणनीतिक हमले भी नहीं रुके और हमास का निरस्त्रीकरण पुख्ता हो सकता, जिसके चलते हमास के सैन्य ढांचे पर कार्रवाई पूरी तरह बंद नहीं हुई। गाजा स्वास्थ्य अधिकारियों के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में सीजफायर लागू होने के बाद से अब तक विभिन्न इजराइली अभियानों में कम से कम 1,600 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। साथ ही इजरायल के 5 सैनिक भी मारे गए हैं।

ADVERTISEMENTS