उत्तराखंड-यहां नदी में आए उफान,टापू पर फंसे लोग, एसडीआरएफ ने बचाया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून ।यहां पर भारी बारिश कहर देखने को मिल रहा है जिसकी वजह से मालदेवता-सहस्त्रधारा सड़क कई मीटर टूटकर सौंग नदी में बह गई। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को रायवाला में चार व्यक्ति अचानक सौंग नदी में उफान आने से एक टापू पर फंस गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी ने जवानों को धन्यवाद किया।एसडीआरएफ के टीम इंचार्ज कविंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार सुबह उनको सूचना मिली कि सौंग नदी के पार कुछ लोग फंसे हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

टीम तत्काल राफ्ट के जरिए फंसे हुए लोगों तक पहुंची और उनको बाहर निकाला गया। चारों व्यक्ति स्थानीय हैं और जंगल में गाय ढूंढने और लकड़ी बीनने गए थे। मौके पर तहसीलदार के साथ एसडीआरएफ और पुलिस टीम पहुंची। टीम में एसडीआरएफ टीम के इंचार्ज कवीन्द्र सजवाण, सुरेश तोमर, संदीप सिंह, किशोर कुमार, दीपक जोशी, प्रेम सिंह,अमित कुमार शामिल रहे। इस वक्त भी सौंग नदी उफान पर है।

ADVERTISEMENTS