कोरोना जांच घोटाले मामले में अजय कोठियाल ने की सीबीआई जांच की मांग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

कोरोना जांच घोटाले को लेकर कई मामले सामने आए जिसके बाद हाल ही में मुख्यमंत्री धामी के द्वारा दो अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया लेकिन उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार और सीनियर लीडर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि कुंभ कोरोना जांच घोटाले में सीबीआइ जांच होनी चाहिए।उन्होंने ने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों को घोटाले में निलंबित कर इस चैप्टर को बंद करने का काम किया है।

ADVERTISEMENTS

कर्नल कोठियाल ने कहा कि इतने बड़े घोटाले में सिर्फ दो अफसर जिम्मेदार नहीं हो सकते। इस घोटाले में कई लोग शामिल हैं। उनको आरोप है कि सरकार लोगों को बचाने का काम कर रही है।उनका कहना है कि हम युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उम्मीद करते हैं कि वह सीबीआइ जांच बैठाएंगे और घौटाले के पीछे असली चेहरों को जनता के सामने लाएंगे। कुंभ घोटाले में कई लोगों के नाम सामने आए थे। उसके बाद से लगातार जांच चल रही थी, जिसकी रिपोर्ट हाल ही में सरकार को मिली है। उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS