उत्तराखंड- यहां देर रात हुआ भीषण हादसा, दो की मौत,एक घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में सड़क दुर्घटना को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती हैं कोई एक ऐसा ही देर होगा जब सड़क दुर्घटना की खबर सामने ना आए इस समय एक ऐसी ही बड़ी खबर देहरादून के सेलाकुई इलाके से सामने आ रही है जहां देर रात एक बड़ा हादसा हो गया जानकारी के अनुसार कंटेनर और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। टक्कर के बाद दोनों पेड़ से टकरा गए, जिससे पेड़ भी गिर गया। पास ही तीन छात्र भी खड़े थे, जो टक्कर के बाद इनकी चपेट में आ गए। हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।सेलाकुई बाजार में बर्थवाल स्वीट शॉप के पास रात लगभग डेढ़ बजे खनन से भरा डंपर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर जाकर पेड़ से टकरा गया। इस दौरान पास में ही खड़े स्कूल के तीन छात्र कंटेनर और डंपर की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई और एक छात्र घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

ADVERTISEMENTS


मनीष निवासी लखनऊ, सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर से टक्कर लगने से घायल हो गया था। जिससे उसकी इलाज के दौरान दून अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, विशाल त्रिपाठी निवासी शाहजहांपुर की पैदल चलते हुए मौके पर ही कंटेनर के नीचे आकर मौत हो गई।प्रियांश निवासी निहाल गांव टिहरी गढ़वाल हाल निवासी बाया खाला सड़क किनारे पैदल चलते हुए कंटेनर की टक्कर से घायल हो गया। देर रात आसपास के लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS