घर और परिवार में थोड़ी बहुत हो जाती नाराजगी जल्द करेंगे नाराजगी दूर करने की कोशिश-राम सिंह कैड़ा

ख़बर शेयर करें

भीमताल के निर्दलीय विधायक जिन्होंने गत दिवस पूर्व भारतीय पार्टी को ज्वाइन किया जिसके बाद भीमताल विधायक राम सिंह केड़ा हल्द्वानी पहुंचे और भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा का समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि बचपन से वह संघर्ष करते आ रहे हैं और लगातार मेहनत करने के बाद वह विधायक बने।इसी तरह वह हमेशा जनता की सेवा करते रहेंगे, साथ ही भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आदेश का पालन करेंगे,

Ad
Ad

भीमताल विधानसभा में भाजपा नेताओं की नाराजगी के सवाल पर राम सिंह कैड़ा ने कहा कि परिवार और घर में थोड़ी बहुत नाराजगी हो जाती है।जल्द ही वह सभी की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेंगे और एकजुटता से 2022 का चुनाव लड़ेंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को लेकर कहा कि भाजपा ने यशपाल आर्य को बड़ा सम्मान दिया था इसलिए उन्हें पार्टी में ही रहना चाहिए था।