उत्तराखंड-यहां सेना का जवान हुए शहीद ,गाड़ी पलटने से हुए घायल,इलाज के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में सेना के जवानों की निधन को लेकर एक ना एक खबर सामने आती जा रही है जो काफी एक दुखद खबर साबित होती है इस समय एक और खबर भारतीय सेना के जवान के निधन की खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार रुड़की के रहने वाले 38 साल के सुनीत कुमार गुवाहाटी में शहीद हो गए। 20 दिन पहले ही सुनीत कुमार छुट्टियां बिताकर ड्यूटी पर वापस लौटे थे। उनके एक शहीद हो जाने की खबर के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है।

-->

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 20 दिन पहले ही सुनीत छुट्टियां मना कर वापस ड्यूटी पर लौटे थे। 22 सितंबर को आर्मी के जवानों के साथ गाड़ी में गुवाहाटी से एक दूसरे स्थान पर जा रहे थे इस बीच हादसा हो गया। अचानक गाड़ी पलटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां 11 अक्टूबर की शाम को उनका निधन हो गया सुनीत कुमार की शादी हो चुकी है और उनके दो बेटे हैं। उनका बड़ा बेटा 12 साल का है और छोटा बेटा 8 साल का है। उनके निधन के बाद उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है।