उत्तराखंड : यहां हाईवे बाधित, आया भारी मलुवा
ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में बारिश आने के साथ ही एक बार फिर से भारी मालवा और भूषण के मामले आने शुरू हो गए हैं बता दे कि
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह गुलाबकोटी के पास सड़क धंसने और भारी मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने के कार्य में जुट गई है।
प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे पुलिस एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें तथा मार्ग खुलने तक अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिकारियों के अनुसार, सड़क से मलबा हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने का कार्य लगातार जारी है। मार्ग सुचारु होते ही अगला अपडेट जारी किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


