हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा का गजब हाल 12 फिट के नाले को नाली में बदल दिया, MNA के निरीक्षण में खुली पोल,फिर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें



हल्द्वानी। बीते दिवस हुई मूसलाधार बारिश के बाद हल्द्वानी के कई इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में बनभूलपुरा का उजाला नगर भी शामिल रहा, जहां नाले में ब्लॉकेज होने से बारिश का पानी आसपास की बस्तियों में फैल गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए आज नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने मौके का निरीक्षण किया और नालों पर हुए अतिक्रमण को समस्या की मुख्य वजह बताते हुए जल्द कार्रवाई की बात कही। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि बनभूलपुरा क्षेत्र में नगर निगम ने 14 प्रमुख नालों को चिन्हित किया है, जिनकी नियमित सफाई कराई जा रही है। उजाला नगर स्थित नाले में भी लगातार सफाई अभियान चल रहा है, लेकिन अतिक्रमण के कारण नाले की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित हो रही है और जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ हुई वार्ता में यह सहमा बनी है कि जहां-जहां नालों पर अतिक्रमण कर रास्ता संकरा किया गया है, वहां से अतिक्रमण जल्द हटाया जाएगा।।

ADVERTISEMENTS