उत्तराखंड -यहां घर में लगी आग, एलपीजी की सिलेंडर फटे,4 बच्चों की मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। देहरादून के विकासनगर में गुरुवार देर शाम दर्दनाक हादसा हो गया। त्यूनी पुल के पास एक बहुमंजिला घर में भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में चार बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए।
टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। मकान में मकान मालिक समेत छह परिवार रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने से घर में मौजूद एलपीजी सिलिंडर फटते रहे।

ADVERTISEMENTS


आग लगने की घटना के दौरान एक के बाद एक चार धमाकों की आवाज सुनाई दी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में फंसी सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) की मौत हो चुकी थी।


वहीं, लोगों का आरोप है कि आग लगने की घटना में सबसे बड़ी कमी फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली में दिखाई दी। आग लगने वाले स्थान से लगभग 150 मीटर दूर अग्निशमन वाहन मौजूद था, जो सूचना मिलने के ठीक बीस मिनट में मौके पर पहुंच गया।


जैसे ही वाहन से मकान पर पानी डालने की कार्रवाई शुरू की गई वाहन में पानी खत्म हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तब तक मकान के सिर्फ एक कमरे में आग लगी थी। उनका दावा है कि यदि वाहन में पानी का पर्याप्त इंतजाम होता तो आग को तुरंत बुझा लिया जाता।
उधर, मकान के निचले हिस्से में एक राशन का गोदाम, एक फर्नीचर की दुकान व एक सिलाई की दुकान थी। आग लगने की घटना में गोदाम व दोनों दुकानें और उनमें रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

ADVERTISEMENTS