@ हल्द्वानी यहाँ व्यापारी की पत्नी के खाते उड़ाए सवा सात लाख

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

haldwani एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

आम लोगों का पैसा बैंक में भी सुरक्षित नहीं रह गया है. साइबर ठग उनके पैसे उड़ा ले रहे हैं और बैंक मुंह भी कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे हैँ.ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी के रामपुर रोड़ निवासी एक व्यापारी की पत्नी के खाते से 7.14 लाख उड़ा साइबर अपराधी अलग-अलग तरीके से लोगों के साथ ठगी कर लोगों की जमा पूंजी ठग रहे हैं।

ऑनलाइन शॉपिंग समेत कई अन्य तरीके से साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, सबसे ज्यादा साइबर ठगी के मामले अब सामने आ रहे हैं, साइबर ठगी पर पुलिस द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी लोग ठगी के झांसे में आकर अपनी जमा पूंजी रोजाना गवां रहे हैं।

ताजा मामला हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। जहां एक व्यापारी की पत्नी के खाते से साइबर ठगों ने ₹714000 उड़ा लिए हैं। रामपुर रोड निवासी व्यापारी ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि बैंक ऑफ इंडिया शाखा में उसकी पत्नी का खाता है, खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 4 बार में अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से ₹714000 निकाल लिए हैं


बाद मामला दर्ज हो गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस का कहना है कि दर्ज मामले को साइबर सेल को सौंपी जा रहा है, आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बना कर लगातार उनकी जमा पूंजी बैंक खातों से उड़ा रहे हैं, पुलिस द्वारा लगातार अपील की जाती रही है.

ADVERTISEMENTS