उत्तराखंड-यहां अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा ट्रक, एसडीआरएफ टीम ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के चमोली जिले के एक बड़ी खबर सामने आ रही है यहां पर एसडीआरएफ के पोस्ट गोचर में भगत सिंह को चौकी कर्णप्रयाग से सूचना मिली कि कर्णप्रयाग के पास एक ट्रक गिर गया है जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे ।उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम एसआई कुलदीपक पांडे के हमराह तुरन्त घटनास्थल पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।ट्रक गौचर से रामनगर की ओर जा रहा था कि अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर खाई में गिर गया ।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम रोपवे के माध्यम से नीचे पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक एवम आस पास गहन सर्चिंग की गई। ट्रक से कुछ दूर एक व्यक्ति का शव मिला , जबकि गहन सर्चिंग के उपरांत भी दूसरे व्यक्ति का कोइ सुराग नही लगा। ट्रक मालिक को फ़ोन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक में मात्र एक ही व्यक्ति था, जिसका नाम असगर उम्र 35 वर्ष,निवासी रामनगर बताया गया।शव को बॉडी बैग के माध्यम से मुख्यमार्ग पर लाकर जिला पुलिस को सौप दिया गया है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS