महिला मजदूर के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,बनाई वीडियो,बेटियों पर डाली गंदी नज़रें, पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में छेड़छाड़ को लेकर मामले सामने आते रहते हैं इसी को लेकर पुलिस प्रशासन भी छेड़खानी करने वाले बदमाशों से काफी परेशान हो गया है क्योंकि पुलिस प्रशासन के द्वारा इनके पर कार्यवाही की जाती है लेकिन इसके बावजूद भी अपनी हरकतों से बाज आते नहीं है एक ऐसा ही मामला मुखानी थाना क्षेत्र के अंदर आने वाले कमलुवागांजा का सामने आ रहा है यहां पर एक मजदूर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यूसुफ नाम का यह युवक योगेश बनकर महिला से मिला था।मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है।

Ad
Ad

महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि आठ महीने पहले क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम योगेश बताया। वह ठेकेदार था। महिला को मजदूरी का काम देने का वादा कर अपने साथ ले गया। जहां मजदूरी करने के दौरान उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जहां वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शुरुआत में अपना योगेश बताया लेकिन बाद में पता चला कि उसका नाम युसूफ अली है।महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी उसकी दो जवान बेटियों के ऊपर गंदी निगाह रखते हुए उनके साथ भी छेड़छाड़ पर अश्लील हरकत करने की कोशिश की जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।पीड़िता ने पूरे मामले में पुलिस में तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि महिला के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।