उत्तराखंड:-साजिश या सच?, अब BJP MLA महेश जीना के Viral Audio से मचा घमासान, उठ रहे सवाल

हाल ही में सोशल मीडिया पर सल्ट के विधायक महेश जीना का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसे आप सब ने देखा ही होगा।
हालांकि अब उनका एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्यालदे की वायरल वीडियो विधायक महेश जीना को बदनाम करने की साजिश के तहत बनाई गई थी।अब क्या है इस नई वायरल ऑडियो की सच्चाई आइए जानते हैं।
BJP MLA महेश जीना का गाली देते हुए Video Viral
दरअसल ये पूरा मामला महेश जीना के वायरल वीडियो से शुरू हुआ। इस वीडियो में बीजेपी एमएलए गाली-गलोच और धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये शब्द किसी गली के गुंडे के नहीं बल्कि जनता द्वारा चुने गए एक माननीय विधायक जी के हैं। वही विधायक जिसे लोग बड़ी उम्मीदों के साथ चुनकर अपनी आवाज उठाने के लिए विधानसभा की कुर्सी सौंपते हैं। लेकिन जब कुर्सी का नशा माननीयों के सिर चढ़कर बोलने लगता है तो कुछ ऐसे ही वीडियोज सामने आते हैं।
क्या था वायरल वीडियो में
ये वीडियो स्याल्दे ब्लॉक के मालीखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का बताया जा रहा है। आरोप है कि जब उत्तराखंड क्रांती दल के सोशल मीडिया प्रभारी भुपेंद्र मनराल अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सल्ट विधायक महेश जीना के पास गए तो उन्होंने समस्याओं पर बात करने के बजाए भूपेंद्र सिंह मनराल के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।साथ ही उन्हें धमकी दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर विधायक महेश जीना को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे।
अब BJP MLA का Audio हो रहा वायरल
हालांकि इसी बीच सोशल मीडिया पर विधायक महेश जीना से जुड़ा एक ऑडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि स्यालदे से जो वीडियो वायरल हुआ वो विधायक महेश जीना को बदनाम करने की साजिश था। हालांकि खबर उत्तराखंड इस वायरल ऑडियो की पुष्टी नहीं करता है।
ऑडियो है स्क्रिप्टेड?
लेकिन सियासी जानकारों की मानें तो ये ऑडियो कहीं ना कहीं स्क्रिप्टेड है। कहा जा रहा है कि इसे विधायक जी ने अपनी इमेज साफ करने के लिए खुद बनवाया है। इस बीच भाजपा की ओर से भी सफाई सामने आई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी का कहना है कि विपक्षी दल जानबूझकर भाजपा के जनप्रतिनिधियों को उकसाने की कोशिश करता है।
फिलहाल इस पूरे मामले में वार-पलटवार का दौर जारी है। नई वायरल ऑडियो के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर सच क्या है?
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


