उत्तराखंड रिश्ते हुए शर्मसार:-पिता पर लगा अपनी बेटी से गलत काम का आरोप

उत्तराखंड में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पिता पर अपनी ही दस वर्षीय पुत्री से दुराचार का आरोप लगा है। आरोप है कि जब पत्नी ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित रूप से अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। महिला का आरोप है कि आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने या पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़िता की मां ने रुद्रपुर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी तथ्यों और साक्ष्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं भी पूरी की जाएं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


