पहाड़ के फौलादी हाथ विपक्षियों पर पड़े भारी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उज्ज्वल ने जीता ब्रॉन्ज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

देहरादून की सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हल्द्वानी के उज्जवल मेहरा ने ताबड़तोड़ घूसे बरसाकर विपक्षियों को चित करते हुए कांस्य पदक जीत लिया।

उज्जवल मेहरा गुरु तेग बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का छात्र है तथा वह अपनी कोच मीना बिष्ट के नेतृत्व में देहरादून में स्टेट चैंपियनशिप खेलने गया था।
जहां कड़ी प्रतिस्पर्धा में उसने ब्रोंज मेडल जीतकर अपने स्कूल, हल्द्वानी शहर और पहाड़ का नाम रोशन किया।
उज्जवल मेहरा ने अंडर -19 के 60 से 64 किलो भार वर्ग में भाग लिया तथा ब्रॉन्ज मेडल जीतकर कीर्तिमान रचा।
उज्जवल मेहरा चंद्रायल बॉक्सिंग के कोच गौरव भंडारी के मार्ग निर्देशन में बॉक्सिंग के गुरु सीख रहा है बॉक्सिंग के जानकारों का कहना है कि जिस तरह से उज्जवल की हाइट और कुर्ती है निश्चित रूप से आने वाले राष्ट्रीय खेलों में वह बड़ा प्रदर्शन कर अपने मैडल का रंग बदल देगा।
उज्जवल के प्रदर्शन पर स्कूल के रिसीवर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई प्रधानाचार्य विजय जोशी समेत सभी अध्यापकों ने उन्हें बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

हल्द्वानी के विधायक सुमितहृदयेश मेयर गजराज सिंह बिष्ट कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला दत्त भट्ट पूर्व मेयर डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह लिटिल फ्लावर स्कूल की प्रधानाचार्य शांति जीना समेत सैकड़ो का निर्माण लोगों ने उज्जवल के उज्जवल भविष्य की कामना की

ADVERTISEMENTS Ad