उत्तराखंड- यहां छात्र पर दुकानदार ने किया फायर, इलाके में सनसनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड: फायर दिखाकर डर बनाना या फिर किसी के ऊपर भी फायर झोंक जैसे की आमसा हो गया है लगातार कई मामले राज्य के अलग अलग इलाको से सामने आ रहे है बता दें की सबसे ज्यादा ये मामले उधमसिंहमगर से सामने आ रहे है एक ऐसा ही मामला सामने आया है बता दें की जिले के रुद्रपुर शहर में एक छात्र को भूख लगने पर दुकान में बिस्किट और चिप्स लेने गया तभी दुकान स्वामी ने माउजर से फायर झोंक दिया। हालाकि गनीमत ये रही की इस हमले में छात्र बाल बाल बच गया।

ADVERTISEMENTS

बता दें की जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर माउजर कब्जे में ले लिया है। साथ ही आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक माउजर का लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से संबलहेड़ा मुज्जफरनगर और हाल भूरारानी निवासी अलीम पुत्र इरशाद ने बताया कि वह रुद्रपुर के महाविद्यालय में पढ़ाई करता है। बीते गुरुवार रात वह अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई कर रहा था। देर रात भूख लगने पर वह अपने दोस्त शिवम सिंह और गुलशेद अली के साथ खाने के लिए बाहर आ गए।

बता दें की आगे उसने बताया की पास में ही सतपाल सिंह की किराना की दुकान खुली हुई थी। दुकान में चाय और पकौड़े भी थे और तेज आवाज में गाने चल रहे थे। अलीम के मुताबिक जब उसने बिस्किट और चिप्स का पैकेट मांगा तो उसने काउंटर से सिल्वर रंग का माउजर निकाल कर सीधे उस पर फायर झोंक दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद वह अपने दोस्तों के साथ जान बचाकर भागा।सूचना पर एसएसआइ कमाल खान पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आरोपित दुकान स्वामी सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से पुलिस ने माउजर भी बरामद कर लिया। वहीं आपको बता दें की एसएसआइ कमाल खान ने बताया कि आरोपित पर जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया है। उसका माउजर जब्त कर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS