दुर्भाग्य – यहां चलती कार में बोल्डर गिरने से नवनिर्वाचित प्रधान की हुई मौत

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

थलुड़ टिहरी गढ़वाल एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

इसे आप ऊपर वाले की मार समझे या अपनी किस्मत का दुर्भाग्य नवनिर्वाचित प्रधान शपथ लेने के लिए ब्लॉक कार्यालय के लिए जा रहा था कि इसी बीच पहाड़ी से गिरे बोल्डर से कार के दबने की वजह से उसकी असमय ही मौत हो गई.जबकि उसके साथ सवार एक महिला एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए.

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले से बड़े दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है यहां नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई ,ग्राम प्रधान शपथ लेने के लिए जा रहा था। जबकि हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। समाचार के मुताबिक पहाड़ी से पत्थर गिरने से उसकी चपेट में एक कार आ गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।


अगलाड़ थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के पास पहाड़ी से पत्थर आने से उसके नीचे एक कार दब गई। जिसमें कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए।
मृतक का नाम प्रताप धीमान जो टटोर गांव से प्रधान का उपचुनाव जीता था और आज शपथ लेने के लिए थत्यूड़ ब्लाॅक जा रहा था।


वहीं हादसे में चालक अर्जुन सिंह व नीतू और एक अन्य महिला घायल हो गई। है।


जानकारी के अनुसात उत्तराखंड में पिछले दो दिन से भारी वर्षा की चेतावनी के बीच बुधवार को मौसम बदल गया। देहरादून सहित कई मैदानी इलाकों में तड़के बारिश हुई। वहीं पहाड़ी इलाकों में बारिश ने कहर बरपाया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री हाईवे सहित राज्‍य के कई मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं। उत्‍तरकाशी में कई घरों में मलबा घुस गया तो वहीं टिहरी में कई वाहन मलबे में दब गए हैं।

ADVERTISEMENTS