UKPSC: कड़े संघर्ष से चमका उत्तराखंड के ये पहाड़ी जिला, पांच होनहार सिलेक्ट
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल सेवा परीक्षा में चंपावत जिले के पांच युवाओं ने सफलता हासिल की है। …और पढ़ें
चंपावत । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद सीमांत जनपद में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
परीक्षा में जिले के पांच प्रतिभावान युवाओं ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट मेधा, अटूट लगन और कड़े संघर्ष के बल पर शीर्ष पदों को हासिल कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
ये हैं चंपावत के होनहार
इसी क्रम में लोहाघाट क्षेत्र की अदिति पुनेठा ने पुलिस उपाधीक्षक पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है। दीपक पुनेठा और भावना पुनेठा की पुत्री अदिति की इस विशिष्ट उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गौरव की लहर है।
वहीं, जनपद मुख्यालय स्थित छतार वार्ड की ऐश्वर्या भट्ट ने भी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय देते हुए पुलिस उपाधीक्षक पद पर जगह सुरक्षित की है। गिरीश भट्ट तथा गीता भट्ट की पुत्री ऐश्वर्या ने प्रारंभिक शिक्षा के बाद हरिद्वार स्थित ऋषिकुल आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज से बीएएमएस की चिकित्सा उपाधि प्राप्त की है, और अब वे पुलिस उपाधीक्षक के रूप में सेवाएं देंगी।
इसी क्रम में टनकपुर के ककरालीगेट की निवासी अंजली चंद ने सहायक नगर आयुक्त के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर एक और बड़ी उपलब्धि जनपद के खाते में जोड़ी है।
एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से एप्लाइड मैथ्स में स्नातक अंजली वर्तमान में लमगड़ा (जनपद अल्मोड़ा) में उप शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही, शिक्षा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और प्रशासनिक नेतृत्व के लिए मनोज सिंह का चयन भी उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है।
मनोज सिंह ने स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट से अपनी स्नातक की शिक्षा पूर्ण की है और अपनी जड़ों से जुड़े रहकर प्रांतीय स्तर की इस परीक्षा में यह विशिष्ट मुकाम हासिल किया।
वर्तमान में उत्तराखंड सचिवालय में सहायक समीक्षा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे राकेश कुमार का चयन भी उप शिक्षा अधिकारी के पद पर हुआ है।
लोहाघाट के स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ही स्नातक की शिक्षा प्राप्त करने वाले राकेश कुमार, नारायण राम तथा बसंती देवी के पुत्र हैं। राकेश की यह सफलता शासकीय सेवा के कर्तव्यों को निभाते हुए उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में किए गए उनके कड़े संघर्ष, निरंतरता और अटूट धैर्य को रेखांकित करती है।
खबरें और भी
जनपद के युवाओं के इस ऐतिहासिक और उल्लेखनीय प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी सफल अभ्यर्थियों, उनके माता-पिता और गुरुजनों को अपनी हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के इन होनहारों ने राज्य की अत्यंत कठिन और गरिमामयी परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त कर पूरे सीमांत क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन