ukpsc- 24 फरवरी को आए लोअर पीसीएस परिणाम ,मुख्य परीक्षा आवेदन शुरू

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल अवर अधीनस्थ सेवा के मुख्य परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। इस लोअर पीसीएस की प्री परीक्षा के परिणाम 24 फरवरी को जारी किए गए थे उसी के आधार पर जो उम्मीदवार चुने गए हैं उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा।लोक सेवा आयोग के सचिव की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि, 12 दिसंबर को उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसके नतीजे 24 फरवरी को आए।

ADVERTISEMENTS

अब मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू किए जा चुके हैं, और मुख्य परीक्षा हरिद्वार और हल्द्वानी में आयोजित होगी। लिहाजा ऑनलाइन आवेदन पत्र भरा जाएगा और आवेदन करता ऑनलाइन आवेदन पत्र की कॉपी, हाई स्कूल प्रमाण पत्र की कॉपी, ग्रेजुएशन डिग्री की कॉपी, ग्रेजुएशन लास्ट ईयर मार्कशीट की कॉपी, अधिमानी अहर्ता होने पर उससे संबंधित दस्तावेज की कॉपी, एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र की कॉपी 25 मार्च की शाम 6:00 बजे तक आयोग के दफ्तर को भेजनी अनिवार्य है। और मुख्य परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाना है।

ADVERTISEMENTS