कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में एक बार फिर से बारिश के चलते छुट्टी का आदेश आ गया है।चमोली जिले मे 01 जुलाई को जनपद के बारहवीं तक के विद्यालय रहेंगे बंद।मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जिला अधिकारी संदीप तिवारी के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश रहेगा। चूंकि दीर्घावकाश के उपरांत विद्यालय पुनः संचालित हो रहे हैं, अतः विद्यालय की स्थिति का आंकलन करने एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समस्त अध्यापकगण विद्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


