इन जिलों में हो सकती बारिश और बर्फबारी
देहरादून: एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।
बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड में भी इजाफा होना लाजिमी है। मौसम विभाग के अनुसार आज देहरादून में आसमान साफ रहेगा। साथ ही आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना जताई है। वहीं, अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 28 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहेगा।
इसके अलावा आज कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले में बादल छाने की संभावना है। वहीं, 3500 मीटर से ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। अगले दो दिन समूचे कुमाऊं में मौसम साफ रहने की संभावना है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन
रानीबाग के जियारानी धाम को अतिक्रमण मुक्त की मांग को लेकर प्रदर्शन