आज की महाभारत: जुए में हारने पर पत्नी को रख दिया गिरवी, भाई ने कृष्ण की तरह बचाई बहन की लाज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

“……एक साल बाद जब पति महिला को दिल्ली ले गया तो पत्नी के सामने पति के हार्डकोर जुआरी होने की पोल खुली। जिस जुआ जीतने वाले घर में वह रही वहां तीन दिन बंधक रहने के बाद महिला के हत्थे जुआ जीतने वाले के परिवार के एक सदस्य का मोबाइल लगा तो उसने मौका पाकर अपने भाई को कॉल करके पूरी बात बताई…..”
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना में एक युवक अपनी पत्नी को ही जुए में हार गया। तीन दिनों तक बंधक रही महिला ने किसी तरह फोन कर भाई को सूचना दी तो भाई ने दो लाख रुपये देकर अपनी बहन को छुड़ाया। पीड़िता ने पति सहित पांच ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी पति फरार है।

जानकारी के मुताबिक तीन साल अमरोहा जिले के गांव के इस किसान ने तीन साल पहले अपनी बेटी का विवाह जिस युवक के साथ किया था वह दिल्ली की प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। शादी के बाद ससुराल में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए पति द्वारा मायके से रूपए लाने का दबाव बनाया गया। शादी के एक साल बाद जब पति महिला को दिल्ली ले गया तो पत्नी के सामने पति के हार्डकोर जुआरी होने की पोल खुली। एक महीने पहले एक जुए के फड़ पर बैठे पति ने पैसे हारने के बाद अपनी पत्नी को भी दांव पर लगाकर उसे जुए में हार गया। जिस पर पति पत्नी को जीतने वालों के पास छोड़कर गांव लौट आया।

तीन दिन बंधक रहने के बाद महिला के हत्थे जुआ जीतने वाले के परिवार के एक सदस्य का मोबाइल लगा तो उसने मौका पाकर अपने भाई को कॉल करके पूरी बात बताई। मायके वाले बात सुनकर परेशान हो गए। किसी तरह पैसों का इंतजाम कर विवाहिता के भाई ने दो लाख रुपये देकर उससे छुड़ाया तो इसके बाद पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र लिखते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पत्नी का आरोप है कि दिल्ली में उसके देवर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की थी। सीओ विजय कुमार राणा ने कहा कि पति समेत ससुराल के नौ लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS