दुःखद-शहनाई बजने से 10 पहले ही बाघ ने बनाया निवाला , घर में कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर skt. com

-->

मानव एवं जीव संघर्ष की बानगी तो देखिए एक पिता पर क्या गुजरी होगी जब शादी के 10 दिन पूर्व ही बाघ ने लड़की को अपना निवालाबना लिया। होने वाली दुल्हन के घर में खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे अमानगढ़ रेंज के झोलू खत्ते में कुछ गुर्जर परिवार रहते हैं।इनमे से मासूम अली नामक गुर्जर की पुत्री सुपुरा को बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुपुरा का विवाह 25 जनवरी को होना था।लेकिन अपने विवाह से दस दिन पहले ही वह बाघ का निवाला बन गई।इस घटना के बाद से खत्ते के सभी गुर्जर परिवार गम और गुस्से में हैं।

वही घटना के बाद प्रशासन द्वारा सुपुरा के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौप दिया गया।वही स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर बाघ को पकड़ने की मांग की है।