Tiger 3 Release: मेकर्स का फैंस को तोहफा, 24×7 चलेंगे Salman Khan की टाइगर 3 के शोज

ख़बर शेयर करें

Tiger 3 Show: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे है। सुल्तान की फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज बना हुआ है।

Ad
Ad

.
12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंताजर कर रहे है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर का ऐलान किया है।

24 घंटे सिनेमाघरों में चलेंगे ‘टाइगर’ के शोज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाईजान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के शोज 24 घंटे चलेंगे। मेकर्स ने 13 नवंबर से एक हफ्ते तक फिल्म के शो को 24 घंटे चलाने का फैसला किया है। देश में जिसकी शुरुआत दिल्ली और बाहर मिडलईस्ट से होगी।

जहां दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग दो बजे से शुरू होगी। तो वहीं दुबई में फिल्म का पहला शो 12.05 बजे पर चलेगा। साऊदी अरब और रियाद में सलमान की फिल्म दो बजे से दिखाई जाएगी।

पहली स्क्रिनिंग किस शहर में होगी?
खबरों की माने तो 13 नवंबर यानी सोमवार से देश में टाइगर ३ के शोज 24×7 दिखाए जाएंगे। फिल्म की भरी डिमांड के कारण मेकर्स ने ऐसा फैसला किया है।

.
ख़बरों की माने तो सबसे पहले दिल्ली शहर में 24 घंटे टाइगर 3 के शो दिखाए जाएंगे। फिल्म दिवाली के दिन रिलीज़ हो रही है। ऐसे में दिवाली के दिन भारी संख्या में दर्शक फिल्म देखने आ सकते है। जिसके लिए शोज़ देर रात तक चलेंगे। फिल्म टाइगर ३ को साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है।