#nainital अल्मोड़ा हाईवे के निर्माण पर इस वैज्ञानिक ने जताई आपत्ति

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सिलक्यरा घटना से सबक ले शासन प्रशासन

ADVERTISEMENTS

उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल घटना ऑल वेदर रोड व हाईवे के चौड़ी कारण से बार-बार दरक रही पहाड़ियों पर भू वैज्ञानिकों ने चिंता प्रकट की है नैनीताल से गुजरने वाले हाईवे में लोहाली,पाडली, भगेरिया बैंड काकडी घाट व जौरासी में लगातार दर्द रही पहाड़ियों पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के वरिष्ठ भू वैज्ञानिक डॉक्टर बहादुर सिंह कोटलिया ने कहा है कि अल्मोड़ा हाईवे चौड़ी कारण का कार्य पूरी तरह अवैज्ञानिक तरीके से हो रहा है कार्य से पूर्व भू सर्वे करना आवश्यक था लेकिन योजना कारों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है कोटलिया ने कहा है कि वह पूर्व में इस क्षेत्र में शोध कर चुके हैं फॉल्ट व थ्रस्ट की हलचल से यह क्षेत्र को भूगर्भीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है यहां की कच्ची पहाड़ियों में पोकलैंड वह जेसीबी मशीनों से कार्य करना खतरनाक साबित हो सकता है शोधों के अनुसार अतीत में खेलने से खैरना तक कोसी नदी की गाद से हाईवे की पहाड़ियों का निर्माण हुआ है इसके साथ ही पूरे हाईवे में रामगढ़ व अल्मोड़ा थ्रस्ट गुजरने से भूगर्भीय के हलचल जारी है यह थ्रस्ट इतने सक्रिय हैं कि इस क्षेत्र में भूकंप की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है मशीनों के प्रयोग के दौरान हार्ड रॉक व सॉफ्ट रॉक का ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है कटान के बाद वर्टिकल वॉल का निर्माण किया जाना चाहिए लेकिन इस और भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है कोटलिया का मानना है कि विकास की जिद में विनाश को आमंत्रण नहीं देना चाहिए

ADVERTISEMENTS