टनल में फंसे हुए लोगों के रेस्क्यू की मॉनिटरिंग करेंगे सीएम धामी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरकाशी – सिल्क्यारा टनल 41 फंसे हुए श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे आज रात भी उत्तरकाशी में ही रात्रि के लिए । उन्होंने यहाँ अपना अस्थाई कैम्प ऑफिस बनाया है, जिससे कामो में कोई बाधा न पड़े। साथ ही आज के दिन उत्तराखण्ड में धूमधाम से मनाये जाने वाले ईगास पर्व को भी न मनाने का निर्णय लिया है। आज ईगास के मौक़े पर मुख्यमंत्री आवास पर लगभग एक हज़ार लोगों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस पर्व में शरीक होना था, जिसे भी उन्होंने रद्द कर दिया। मुख्यमंत्री आवास पहुँचे लोगों ने बेहद सादगी से गौ पूजन करके पर्व मनाया। इस मौक़े पर लोगों ने टनल में फँसे श्रमिकों की जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकलने की प्रार्थना भी ईश्वर से की।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS