इस दिन होगी देशव्यापी हड़ताल , एलआईसी कर्मी भी होंगे शामिल

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

एक बार फिर देशव्यापी हड़ताल की घोषणा कर दी गई है और यह देशव्यापी घोषणा ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंपलाइज एसोसिएशन के द्वारा 28 को 29 मार्च को की गई है और इस हड़ताल में एलआईसी कर्मचारी भी शामिल होंगे बता दें कि सरकार किसी भी प्रकार से अत्यंत अपारदर्शी ढंग से एलआईसी का विनिवेश करना चाहती है और ऑल इंडिया इंश्योरेंस एंप्लोई एसोसिएशन का यह भी कहना है कि एलआईसी जैसे सबसे ज्यादा सफल सर्वजन संस्थान के निजीकरण की शुरुआत होगी। जिसकी वजह से एलआईसी कर्मचारी भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि इस हड़ताल में कर्मचारियों के प्रमुख मुद्दे है-

ADVERTISEMENTS

एलआईसी आईपीओ के निर्णय के विरोध में व आज निर्भरता के प्रतिक सार्वजनिक संस्थानों के निजीकरण के खिलाफ।

नई पेंशन योजना की जगह पर पुरानी पेंशन योजना लागू करना

फैमिली पेंशन में सुधार करना

बढ़ते व्यवसाय के कारण एलआईसी में क्लास 3 और 4 में नई भर्तियां करना

श्रम कानूनों के स्थान पर लाई गई श्रम संहिताओ को रद्द करना

असंगठित क्षेत्र के लिए सामाजिक सुरक्षा उपाय लागू करना

आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाना

शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए अधिक बजट आवंटित करना

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष प्रमोद धस्माना, सचिव हरिओम, दिनेश जोशी ,मधुबाला, तनुजा जोशी, रमेश कर्नाटक, रमेश कांडपाल ,नवीन भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS