उत्तराखंड में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, विधायकों में बढ़ी बेचैनी, इन्हें मिल सकती है कुर्सी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

cm dhami uttarakhand-assembly-gairsain-monsoon-session

उत्तराखंड की एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने बयानों से संकेत दिए हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें दिल्ली हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार है। सूत्रों की मानें तो भाजपा हाईकमान से इशारा मिलते ही मंत्रिमंडल में नए चेहरों की एंट्री तय मानी जा रही है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

सीएम धामी अभी दिल्ली से लौटे हैं। गौरतलब है कि धामी सरकार में वर्तमान में पांच मंत्री पद खाली पड़े हैं। ऐसे में कई विधायक लंबे समय से कैबिनेट में जगह बनाने की आस लगाए हुए हैं। लगातार हो रहे अटकलों और चर्चाओं ने राज्य की राजनीतिक सरगर्मियों को और भी गर्मा दिया है।

धामी कैबिनेट में नए चेहरों को मिल सकता है मौका

सत्ता के गलियारों में यह चर्चा भी है कि मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय और जातिगत समीकरणों को साधने के लिए नए चेहरों को मौका मिल सकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक सभी की निगाहें अब दिल्ली पर टिकी हुई हैं। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री धामी कब और किन चेहरों को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करते हैं।

इन चेहरों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह

वहीं सियासी गलियारों में कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं. इन नामों में मदन कौशिक, विनोद चमोली, बिशन सिंह चुफाल, खजान दास, बंशीधर भगत, मुन्ना सिंह चौहान और अरविंद पांडेय के नाम शामिल हैं.

ADVERTISEMENTS