2 फरवरी को इन जिलों में जमकर होगी बारिश-बर्फबारी, Uttarakhand Weather Update पढ़ें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

uttarakhand weather winter

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज हर दो दिन में बदलता दिख रहा है। मौसम के लगातार बदलाव से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की माने तो 2 फरवरी को भी उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा रहेगा।

ADVERTISEMENTS

2 फरवरी को इन जिलों में जमकर होगी बारिश-बर्फबारी (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 2 फरवरी को चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले में तेज हवाएं, बारिश होने की संभावना है। जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। यहां बारिश होने के चलते तापमान में भी 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी।

बारिश-बर्फ़बारी से गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के निदेशक की माने तो उत्तराखंड में 3 फरवरी तक मौसम बिगड़ा रहने के आसार हैं। उक्त जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 मीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ जाएगा और तापमान में अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है

ADVERTISEMENTS