फर्जी IAS गिरफ्तार: : गुलदस्ता लेकर DM-SSP से मिलने पहुंचा युवक, चंद मिनट में खुल गई पोल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

बिहार के छपरा में एक युवक फर्जी IAS अधिकारी बनकर DM और SSP से मिलने पहुंचा, गिरफ्तार।

Chhapra News: बिहार के छपरा स्थित सारण समाहरणालय में सोमवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक खुद को IAS अधिकारी बताकर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंच गया। थोड़ी देर की बातचीत के बाद उसकी सच्चाई सामने आई और वह फर्जी निकला।

ADVERTISEMENTS

खुद को IAS बताकर अधिकारियों से मिलने पहुंचा युवक

जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक रितेश कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसाढ़ी गांव का निवासी है। वह अपने भाई के साथ समाहरणालय पहुंचा था और खुद को उत्तर प्रदेश के मेरठ में तैनात IAS अधिकारी बता रहा था।

गुलदस्ता देकर बनाने की कोशिश की पहचान

युवक पहले वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार से मिला और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद वह जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से मिलने पहुंचा। अधिकारी बनने का रौब दिखाकर वह प्रशासनिक नजदीकी बनाने की कोशिश कर रहा था।

बातचीत में खुलने लगी पोल

जिलाधिकारी ने जब उससे सामान्य और औपचारिक सवाल पूछे, तो उसके जवाबों में कई विरोधाभास सामने आए। उसकी भाषा, व्यवहार और जानकारी से डीएम को शक हुआ, जिसके बाद तत्काल मामले की जांच के आदेश दिए गए।

पुलिस जांच में फर्जी निकला युवक

डीएम के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक को बुलाया गया और युवक की पृष्ठभूमि की जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में उसके सभी दावे झूठे पाए गए, जिसके बाद उसे मौके पर ही पुलिस के हवाले कर दिया गया।

परिजनों ने मानसिक बीमारी का किया दावा

नगर थाना पहुंचने पर युवक के परिजन भी वहां पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि रितेश UPSC की तैयारी करता है और अधिकारियों से मिलने का शौक रखता है। साथ ही उसे मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया, हालांकि इस संबंध में कोई मेडिकल दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

पहले भी की ऐसी हरकत? पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं उसने पहले भी इस तरह की फर्जी पहचान बनाकर किसी को गुमराह तो नहीं किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS