जेल में बंद बेटे के इलाज के नाम पर नकली पुलिस वाला बन कर की महिला को ठगने की कोशिश, मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

गौलापार क्षेत्र में एक ठग के द्वारा खुद को पुलिस वाला बताकर एक महिला को जेल में बंद उसके बेटे के इलाज के नाम पर ठगने की कोशिश करने का मामला सामने आ रहा है लेकिन वह अपनी चाल में कामयाब नहीं हो पाया पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्द कर लिया है, तलाश की जा रही है। गौलापार सुल्ताननगरी पूर्वी खेड़ा निवासी कमला लटवाल पत्नी गोपाल सिंह लटवाल के दो बेटे हैं और दोनों हल्द्वानी कारागार में बंद हैं।कमला की मानें तो बीती 26 सितंबर के उनके पास एक फोन आया, कहा कि वह पुलिस वाला बोल रहा है।

ADVERTISEMENTS

आपके दोनों बच्चे जेल में बंद हैं, जिसमें से दीपक के पैर में फ्रैक्चर हो गया है और सिर में टांके लगे हैं। कहा, मैंने उसका इलाज मुखानी स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल में कराया है और इसमें 10 हजार रुपए खर्च हो गए हैं। अभी कुछ और दवाइयां लेनी है। उसने कमला को एकाउंट नंबर दिया और कहा कि वह इस पर पैसे गूगल पे कर दे। जिसके बाद महिला सीधे हल्द्वानी जेल पहुंची और देखा कि उसके दोनों बेटे सकुशल हैं। जिसके बाद महिला ने जेल से ही आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने कहा कि वह आठ बजे जेल के बाहर मिलेगा। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ADVERTISEMENTS