आज होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे LIVE देखें दिग्गजों की भिड़ंत

ख़बर शेयर करें

Indian Royals vs Pakistan Panthers: एशियन लीजेंड्स लीग T20 में भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी आमने-सामने आने वाले हैं. आज यह बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि IND vs PAK मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

India vs Pakistan
कब होगा भारत-पाकिस्तान के प्लेयर्स के बीच मैच? (Image: AI)

Indian Royals vs Pakistan Panthers: भारत और पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी 2 अगस्त यानी आज मैदान पर आमने-सामने आने वाले हैं. क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा ही रोमांचक होती है. इसी वजह से जब भी दोनों टीमों के बीच मैच होता है, तो फैंस का उत्साह दोगुना हो जाता है. जाम्बिया में एशियन लीजेंड्स लीग T20 का आयोजन हो रहा है, जिसमें इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स आमने-सामने होंगे. आइए जानते हैं कि यह मैच कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

कहां खेला जाएगा इंडियन रॉयल्स vs पाकिस्तान पैंथर्स मैच?

एशियन लीजेंड्स लीग T20 में भारत और पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी आमने-सामने होंगे. इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में महामुकाबला जाम्बिया के लुसाका शहर में स्थित लोटस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा.

कब शुरू होगा IND-PAK मैच?

इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे शुरू होगा. टाइम जोन में अंतर के कारण मैच सामान्य समय के मुकाबले कुछ घंटे पहले शुरू हो रहा है.

—विज्ञापन—

कहां देख पाएंगे इंडियन रॉयल्स vs पाकिस्तान पैंथर्स मैच?

भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स के बीच महामुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव उठा सकते हैं. सोनी स्पोर्ट्स 3 चैनल पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा. इसके अलावा फैंस इंडियन रॉयल्स बनाम पाकिस्तान पैंथर्स का यह बड़ा मैच फैनकोड ऐप एवं वेबसाइट पर भी लाइव देख सकते हैं.

इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड

इंडियन रॉयल्स का स्क्वाड: पवन नेगी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), मनप्रीत गोनी, शिखर धवन, नमन ओझा, शाहबाज नदीम, स्टुअर्ट बिन्नी, हरभजन सिंह, अंबाती रायुडू, सुदीप त्यागी, ऋषि धवन, अनुरीत सिंह, यूसुफ पठान, शदाब जकाती, फैज फजल.

—विज्ञापन—

पाकिस्तान पैंथर्स का स्क्वाड: यासिर शाह, मोहम्मद हफीज, कामरान अकमल, उमर अकमल, सईद अजमल, राना नईम अनवर, सोहेल तनवीर, इमरान नजीर, अब्दुर रहमान, नवेद-उल-हसन, शर्जील खान, वहाब रियाज, सामी असलम, शोएब मलिक, राहत अली, मोहम्मद इरफान.

ADVERTISEMENTS Ad